झांसी, नवम्बर 26 -- झांसी। नगर निगम के शिवाजी नगर स्थित नगर निगम की मुर्गा मछली मार्केट की दुकानों पर काबिज दुकानदारों ने वर्षों से ननि को किराया अदा नहीं किया था, जिसकी वजह से यहां नगर निगम की 37 दुकानों पर करीब 29 लाख रुपए का किराया बकाया हो गया। इसकी वसूली को बुधवार को मुर्गा मछली मार्केट में नगर निगम द्वारा कैंप लगाया लगाया गया, जहां लगभग 5 दुकानदारों ने 97 हजार 200 रुपए जमा कराए। मालूम हो कि नगर निगम की दुकानों से किराया वसूली जाने के क्रम में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा के निर्देश पर विशेष वसूली अभियान चलाया गया। इसके तहत मंगलवार को जोनल अधिकारी जोन एक पिछोर द्वारा बस स्टैंड पर दुकानों से किराए की वसूली के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से नगर निगम द्वारा लगभग 5 लाख रुपए बकाया किराए की वसूली की गई। अपर नगर आयुक्त रोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.