धनबाद, फरवरी 11 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के मिठाई दुकानदारों एवं अन्य व्यवसायियों को फूड सेफ्टी अधिकारी बनकर मोबाइल फोन पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी स्वयं को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर 8400 रुपये की मांग करता है और राशि न देने पर दुकान से सैंपल लेने व जांच कर कार्रवाई करने की धमकी देता है। ऐसा ही एक कॉल झरिया के हड़िया पट्टी स्थित एक दुकानदार को आया, जिसकी जानकारी उसने वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सह धनबाद निर्माण के नेता उपेंद्र गुप्ता को दी। उपेंद्र गुप्ता ने तत्काल फूड सेफ्टी अधिकारी राजकुमार को फोन कर इस विषय में सूचित किया। फूड सेफ्टी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विभाग इस तरह का कार्य नहीं करता है। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी इस तरह का कॉल करता है, उसे बुलाकर दुकान में बैठाएं और विभाग को सूचना दें अथवा जिस नं...