बलिया, जनवरी 16 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझा की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में स्थित पतंग और मांझा की दुकानों पर छानबीन की गई। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी परिस्थिति में चाइनीज मांझा की बिक्री, भंडारण या उपयोग न करें। यदि किसी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार भी थे। अभियान के दौरान तीन सवारी में दो बाइकों को सीज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...