फरीदाबाद, जनवरी 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल के लिए गुप्ता होटल से अंबेडकर चौक तक दुकानदारों को सोमवार से नोटिस मिलने शुरू हो जाएंगे। यह दुकानदारों को दूसरा नोटिस होगा और उसके बाद लोक निर्माण विभाग तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर देगा। गौरतलब है कि गुप्ता होटल से लेकर अंबेडकर चौक करीब 60 दुकानों पर करीब-करीब निशान देही हो चुकी है लेकिन कुछ दुकानों पर अभी निशानदेही बाकी है। जो जल्दी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद नोटिस प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इन दुकानदारों को एक नोटिस पहले दे चुका है। दूसरा नोटिस मिलने की सूचना के बाद से दुकानदारों में हडकंप मचा हुआ है। मोहना रोड पर एलिवेटेड का काम करीब-करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और 50 प्रतिशत के करीब अभी काम होना बकाया है। 98 फीसदी अवैध निर्माण हटाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.