गिरडीह, अप्रैल 27 -- गिरिडीह। एक विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर चली गई है। एक साल की दुंधमुंही बच्ची को भी वह अपने साथ ले गई है। साल 2021 में इसरी बाजार के युवक से लड़की का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेल नगर में वह अपने पति के साथ एक किराये के मकान में रहती थी। विवाहिता राधा कुमारी का पति पिंटु प्रसाद रंग पुट्टी का काम करता है। पिंटु ने शनिवार को मुफस्सिल थाना में इस संबंध में एक लिखित शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी बच्ची को लेकर घर छोड़कर चली गयी है। अब वह उसे कहां ढुंढेगा। इसलिए वह थाना को इसकी जानकारी दे रहा है। पत्नी पर किसी के साथ भागने का शक पिंटु का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई है। उसने कहा कि दिल्ली में रहने वाले किसी युवक से उसकी बातचीत होती ...