चतरा, मई 31 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव के सिकटिया टोला में शुक्रवार को बारिश के साथ हुई वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला गांव के इंद्रजीत रजक की पत्नी 45 वर्षीय सोहरी देवी थी। परिजनो ने बताया कि वह सिकटिया में अपने घर में बारिश का पानी निकाल रही थी। इस बीच अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई। जिसमे महिला की मौत घटनास्थल पर ही गयी। वज्रपात से हुई मौत से बच्चे अपनी मां की याद में बिलख बिलख कर रो रहे थे। वही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। इधर घटना की खबर मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि ग्यास मियां, पंसस प्रतिनिधि विजय राम मृतक के घर पहुंचे और इस घटना पर गहरी दुख व्यक्त की। साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी में साथ रहने की बात कही। इधर दोनो पंचायत प्रतिनिधियों ने इस घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.