बोकारो, दिसम्बर 4 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के लिए रोचक व विचारोत्तेजक वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय स्वतंत्रता या सुरक्षा: लोकतंत्र को किसे प्राथमिकता देनी चाहिए पर आधारित था। सबसे पहले लिबर्टी समूह के प्रतिभागियों कक्षा नौवीं से सांची भारती, आयुष रंजन और अनिर्बान पाठक ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस समूह का नेतृत्व अनिर्बान पाठक ने किया। टीम ने स्वतंत्रता को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए विचार व अभिव्यक्ति की आज़ादी के महत्व पर प्रभावशाली तर्क रखे, जो दर्शकों को काफी प्रभावित किया। इसके बाद सिक्योरिटी समूह की प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें नयोमी एडेल प्रसाद, आराध्या आतुल्य और अंकित कुमार शामिल थे। समूह का नेतृत्व नयोमी एडेल प्रसाद ने किया। इस टीम ने सुरक्...