सिद्धार्थ, मार्च 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव में चोरों ने रविवार की रात एक घर के पीछे दीवाल में सेंध काटकर लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। घर वालों को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह सोकर उठने के बाद हुई। पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव निवासी रामफेर यादव का परिवार रविवार की रात में भोजन कर सोने चला गया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे उनकी लड़की आंचल यादव जगी और घर में झाड़ू लगाने लगी तो देखा कि पीछे से उजाला आ रहा है। उसने इसकी जानकारी अपनी मां व पिता रामफेर यादव को दी। सभी ने देखा कि घर के पश्चिम दीवाल में चोरों ने सेंध काट दिया है। रामफेर व उसके परिवार के लोगों ने देखा तो घर म...