शिमला, अक्टूबर 15 -- दीवाली के मौके पर बाहरी राज्यों में कामकाज करने वाले हिमाचली अपने घरों को लौट सकें, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष तैयारी की है। दिवाली पर पर्व 20 अक्टूबर को है। इससे पहले एचआरटीसी 17, 18 और 19 अक्तूबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न जिलों व राज्य के भीतर 250 से ज्यादा स्पैशल बसें चलाएगा। इन बसों के माध्यम से कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, चंबा, शिमला, बिलासपुर सहित अन्य जिलों के यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी डिपो से अलग-अलग तिथियों पर बसों की संख्या तय की गई है। 17 अक्तूबर को कुल 97 बसें चलेंगी, जिनमें दिल्ली से 34, चंडीगढ़ से 55 और बद्दी से 8 बसें होंगी। 18 अक्तूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.