नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- 18 अक्टूबर से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होने वाली है। इस दिन धनतेरस है। वहीं 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान गणेश के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी को पूजने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। वहीं माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पांच प्रिय राशियां हैं, जिन पर वो अपनी कृपा बरसाती हैं। माना जा रहा है कि इस दीवाली पर इन राशियों की किस्मत का ताला खुलने वाला है। नीचे पढ़ें इन पांचों राशियों के बारे में... वृषभ राशि (Taurus): राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है। इसका संबंध पृथ्वी तत्व से है। इस राशि के ग्रह स्वामी शुक्र है। वृषभ राशि वालों के अंदर खूब धैर्य होते है। किसी भी काम को ये लोग जी-जान लगाकर पूरा करते हैं। ये लोग ईमानदार और विश्वास करने लायक होते हैं। मां लक्ष्मी इस राशि के ...