नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दीवाली का इंतजार हर किसी को होता है। रोशन का पर्व कहे जाने वाले इस त्योहार को हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है। इस खास दिन पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और कुबेर जी की भी पूजा होती है। कहा जाता है कि इस दिन की गई पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं धनतेरस से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है और हर एक दिन घर में दीए जलाए जाते हैं। दीवाली पर घर को दीए से ही सजाया जाता है। हालांकि हर बार ये कन्फ्यूजन होता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दीवाली वाले दिन घर में कितने दीए जलाना शुभ होता है?दीवाली पर जलाएं इतने दीए हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व होता है। इसी दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अपने घर अयोध्या वापस लौटे थे। इस खुशी में लोगों ने उनके स्वागत में ...