फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दीवाली नजदीक आते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में मारामारी शुरू हो गई है। शोरूम्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपनी मनपसंद कारों की एडवांस बुकिंग करवा रहे है, जिससे उन्हें दिवाली व धनतेरस पर उनकी कार मिल सके।वहीं सीएनजी कारों के लिए लोगों को 15 से 20 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। गाड़ियों के नए मॉडल्स पर दो माह की वेटिंग है, जिससे कुछ लोगों को निराशा भी हाथ लगी है। दीवाली पर हर साल कारों की अत्यधिक मांग रहती है। लोग इस शुभ अवसर पर नई कार खरीदने को शुभ मानते हैं। खरीदार बड़ी छूट, विशेष लोन योजनाएं और मुफ्त उपहारों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे डीलरशिप पर भीड़ बढ़ जाती है, कारें उपलब्ध होने में अधिक समय लग जाता है। यही हाल इस समय कार शोरूम पर देखने को मिल रहा है। हर कोई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.