भदोही, अक्टूबर 20 -- भदोही, संवाददाता। जिले में प्रकाश पर्व दीवाली की सोमवार को धूम रही। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर लोगों ने समृद्धि की कामना किया। दुकानों, मकानों, प्रतिष्ठानों को लोगों ने बिजली के झालरों से सजा दिया था। सोमवार रात ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कालीन नगरी में स्वर्ग की छवि उतर आई हो। नगर में प्रकाश पर्व तीन दिनों तक मनाने की प्रथा है इसकी शुरूआत धनतेरस के साथ ही शुरू हो गई। रविवार को छोटी दीवाली भी मनाया गया जबकि सोमवार को प्रकाश पर्व दीवाली की धूम रही। भदोही, ज्ञानपुर, गोपीगंज, बाबूसराय, औराई, घोसिया, खमिरया, महराजगंज, जंगीगंज, सीतामढ़ी, कोइरौना, ऊंज, सुरियावां, मोढ़, दुर्गागंज, चौरी, नईबाजार समेत पूरे जनपद भर के बाजारों में स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाइयां, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.