नई दिल्ली, जनवरी 15 -- बच्चे जब 2 साल के हो जाते हैं, तब उनका दिमाग क्रिएटिव होता है और वह हर कलर करना चाहते हैं। बच्चे दीवार पर अक्सर पेन, पेंसिल और कलर चला देते हैं। बच्चों को मना करने से भी वह समझते नहीं है और दीवार का लुक खराब हो जाता है। अगर आपके घर की दीवार भी गंदी हो चुकी है, तो उसे साफ करने का आसान तरीका बताते हैं। अगर घर पर कोई मेहमान आने वाला है या कोई खास पार्टी है, तो इस ट्रिक से फटाफट अपने घर की दीवार साफ कर सकते हैं। चलिए बताते हैं आसान तरीका।साफ करने वाली ट्रिक आजकल कल की लाइफस्टाइल यूट्यूब पेज पर जुबली ने दीवार से पेन-पेंसिल के निशान साफ करने के लिए घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल किया है। आपको दीवार साफ करने के लिए टूथपेस्ट लेना है, उसमें 3 चम्मच बेकिंग सोडा, आधा नींबू का रस, 3 स्पून सिरका, 1 चम्मच डिश लिक्विड मिलाकर गाढ...