पीलीभीत, अगस्त 26 -- कलीनगर। दीवार फांदकर एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया। तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। आहट पर परिवार के लोगों ने शोर किया तो तेंदुआ वहां से बकरी को छोड कर भाग गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। धुरिया पलिया गांव के गुड्डू पुत्र शिवपूजन के घर में रात ढाई बजे तेंदुआ दीवार कूद कर घुस आया। यहां पर बंधी बकरी को दबोच लिया।आहट सुन कर गुड्डू जग गया। तेंदुआ को देखते ही शोर करने लगा। इसपर तेंदुआ घायल बकरी को छोड़कर वह भाग गया। सुबह तड़के इसी गांव का राबिन अपने पशुओं को खेत ले जा रहा था। तभी तेंदुआ उसपर झपटा। लेकिन शोर करने पर वह जंगल की ओर भाग गया। डिप्टी रेंजर आरिफ ने बताया मौके का निरीक्षण करने पर घर में पगमार्क मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.