देहरादून, सितम्बर 24 -- देवप्रयाग। देवप्रयाग बस अड्डे के समीप भू-धंसाव की चपेट में आये घरों से सामान निकालते गृह स्वामी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर की रेलिंग ईंट की दीवार सहित गृह स्वामी के ऊपर आ गिरी जिसमे उसका हाथ पूरी तरह कुचल गया। एम्स ऋषिकेश में डॉक्टरों को संक्रमण फैलने के डर से आखिर हाथ को काटना पड़ा। बीती 16 सितम्बर को बस अड्डे के ऊपर भारी बारिश से अचानक भू-धंसाव हो गया था। जिसमें यहां स्थित घरों के गिरने की आशंका बन गयी थी। प्रशासन की ओर से यहां रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवाया जा रहा था। बीती मंगलवार शाम शिक्षक प्रवीण ध्यानी अपनी पत्नी रानी ध्यानी के साथ सामान शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान घर की रेलिंग, ईंट की दीवार सहित प्रवीण ध्यानी के ऊपर आ गिरी। जिसमें प्रवीण ध्यानी की दायां हाथ बुरी तरह कुचल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.