सिमडेगा, फरवरी 23 -- बानो, प्रतिनिधि। अगर आप पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास से गुजर रहे हैं, तो जरा संभलकर। कहीं ऐसा न हो कि दीवारों पर बनी नाचती-गाती आदिवासी टोलियों को देखकर आपके पैर भी थिरकने लग जाय। यहाँ की छात्राओं ने अपनी बोरियत को ब्रश में डुबोया और स्कूल की दीवारों का ऐसा मेकओवर किया है कि लोग देखते रह गए। किताबों के बीच रहने वाली इन बेटियों ने जब पेंटिंग ब्रश थामा, तो दीवारों पर जादू कर दिया। किसी दीवार पर ढोल-नगाड़ों की गूंज महसूस हो रही है, तो कहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं झूमर करती नजर आ रही हैं। छात्राओं ने सिर्फ रंगों से पेंटिंग नहीं बनाई, बल्कि झारखंड की मिट्टी की खुशबू को दीवारों पर उतार दिया है। राहगीर भी रुककर ऐसे देखते हैं मानो कोई खुली गैलरी में आ गए हों। इस पूरे मिशन की कमांडर हैं फिजिकल टीचर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.