लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- चपरतला, संवाददाता। मैगलगंज थाने में तैनात दीवान कृष्ण कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। रास्ते में मिली महिला की पर्स को वापस किया। दीवान ने अपना फर्ज निभाते हुए दूसरे की मिली हुई संपत्ति सुरक्षित रखी। जिसमें कुछ नगदी सहित अन्य सामान भी था। दीवान ने काफी खोजबीन करके मैगलगंज निवासी महिला शिवरानी को उसका पर्स वापस कर दिया। महिला ने सिपाही को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...