लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग में विराट नगर स्थित शीतला धाम मंदिर प्रांगण में गायत्री परिवार ट्रस्ट व गायत्री प्रज्ञापीठ की ओर से आयोजित प्रज्ञा पुराण की कथा और दीप महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कथा वाचिका ने संसार में मनुष्यों की दुर्दशा के उद्धार का वृतांत सुनाया। युगऋषि पं श्रीराम शर्मा, माता भगवती देवी के संरक्षण में आयोजित समारोह में कथा वाचिका निष्ठा रस्तोगी ने कहा कि देवर्षि नारद ने भगवान विष्णु को मनुष्यों की दुर्दशा बताई और उनके उद्धार के लिए पुनः अवतार लेने की प्रार्थना की। इसपर भगवान विष्णु ने कहा कि आज असुर मनुष्यों के विकृत चिंतन के रूप में उनके मन में सूक्ष्म रूप में है, इसलिए पूर्व की तरह किसी स्थूल शरीर के रूप में अवतार लेने से प्रयोजन सिद्ध नहीं होगा। कथा वाचिका ने लोगों को गायत्री मंत्र जाप कर उसे जीवन में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.