कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर शुक्रवार को जोन तीन में अभियान चलाकर अतिक्रमण ढहाया गया। उस्मानपुर दीप तिराहा से साकेत नगर नहरिया तक चलाए गए अभियान में फुटपाथ व नाली पर बने रैंप, टिनशेड आदि हटाए गए। टीम द्वारा 73 हजार रुपये यूजर चार्ज के रूप में वसूला गया। इस दौरान जोनल अधिकारी ध्रुव नारायण यादव, कर अधीक्षक राजेंद्र पाल, योगराज सिंह, सचिन वर्मा प्रवर्तन दल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...