मधुबनी, मार्च 16 -- झंझारपुर । आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में होली की रात एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान परिसर में आग लग गई। दीप निवासी रामानुज ठाकुर के इस परिसर में आग लगने से कबाड़ी दुकान करने वाले और ठंडा जेनरल स्टोर का दुकान करने वाले रोहित कुमार राय के लाखों की संपत्ति जल का नष्ट हो गई। ठंडा, पानी, भुजिया से लेकर फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक आइटम जल गए। तत्काल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी पहुंचती, तब तक आग के फैलने से काफी हद तक काबू पा लिया गया। लेकिन संपत्ति काफी नष्ट हुई। आग लगाने के कारण को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया तो एक पड़ोसी ही इस कार्य को अंजाम देते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखे गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस उसे अपने संरक्षण में ले गई। अगले दिन सामाजिक पंचायत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.