नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मंगलवार 23 दिसंबर को ताजा रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया की हरफनमौला दीप्ति शर्मा अपने करियर में पहली बार नंबर-1 का स्थान हासिल करने में कामयाब रही। दीप्ति शर्मा ने आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में बाजी मारी है। वहीं ताजा रैंकिंग में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है। उनके सिर से नंबर-1 वनडे बैटर का ताज छिन गया है। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वाड्ट ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर स्मृति मंधाना से गद्दी छीनी है। लौरा वोल्वाड्ट भी अपने करियर में पहली बार नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही है। यह भी पढ़ें- सिर्फ अच्छे शेप में दिखना ही फिटनेस नहीं; रोहित शर्मा को लेकर किसने कहा? श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में 28 साल की दीप्ति ने ...