लखनऊ, अक्टूबर 18 -- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन अविस्मरणीय होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। श्रद्धा, भक्ति और नवाचार के अद्भुत संगम से सजी अयोध्या अपनी आभा से न केवल देशभर में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी दीपोत्सव की रौनक बिखेरेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.