अयोध्या, अक्टूबर 4 -- अयोध्या। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता,जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर की उपस्थिति में दीपोत्सव-2025 के सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं सहभागिता के लिए अयोध्या के महंत/संत व विभागीय अधिकारियों के साथ तुलसी स्मारक भवन में बैठक की गई। बैठक में संतों ने श्रद्धालुओं के सुगम यातायात, पंचकोसी व 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की स्थिति,कार्यक्रम स्थल पर संतो के लिए दीर्घा आरक्षित सहित अन्य बिन्दुओं पर अपने सुझाव व्यक्त किए। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि इस दीपोत्सव को पहले से बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व्यापारियों से आवाहन करें कि इस दीपोत्सव को दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.