कन्नौज, अक्टूबर 18 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर के गुरुकुल अकादमी में दीपावली के त्योहार पर विद्यालयों में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने काफी अथक प्रयास के बाद रंगोली सजाई और दीप जलाए। छात्र-छात्राओं ने सुबह से ही रंगोली सजाना शुरू कर दिया। कई घंटों की मेहनत के बाद छात्राओं ने रंगोली में रंग भरे और दीप जलाए। राम, लक्ष्मण, सीता के वेष में छात्र नजर आए। इस मौके पर प्रबंधक नितीष चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मोनिका श्रीवास्तव, आदेश नारायण सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव, ऋितिक, निसार, सतेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। पुलिस लाइन रोड पर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव व रामायण मंचन का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठा।...