जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- दीपिका के जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर कुंडहित,प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी हाई कमान द्वारा झारखंड के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान जामताड़ा जिला अध्यक्ष के पद पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष रही कांग्रेस नेत्री दीपिका बेसरा को नियुक्त किया गया है। दीपिका को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने बताया कि श्रीमती बेसरा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी खुश और उत्साहित हैं। वह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर चुकी है। उनके नेतृत्व से संगठन को एक नई मजबूती मिली है। इन्हें दोबारा कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्...