नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही हैं। उन्हें लिवर कैंसर हुआ था, जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है। अब उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका के पेट में सिस्ट हो गई है और उन्हें सर्जरी के लिए जल्द ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जाएगा। दीपिका और शोएब पार्टी कर रहे थे इसके बाद ही दीपिका की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि क्या दिक्कतें आ रही हैं।सीटी स्कैन में निकली सिस्ट शोएब ने शनिवार को बताया 'आज का दिन अस्पताल के चक्कर लगाते बीता। कल तक सब ठीक था। दो दिन से दीपिका के पेट में हल्का दर्द था जो कि शुक्रवार को और बढ़ गया। तो हम डॉक्टर के पास गए और एक सीटी स्कैन करवाया। हमें पता चला कि दीपिका को 13 सेमी की एक और सिस्ट हो गई है।' यह भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के बीच टूटा दीपिका के सब्र का बांध, ब...