संभल, मार्च 4 -- संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस-प्रशासन की निगाह संवेदनशील इलाकों पर है। इसके लिए लगातार सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अब संभल के सर्वाधिक संवेदनशील माने जाने वाले दीपा सराय इलाके में भी पुलिस चौकी बनने जा रही है। अफसरों के निरीक्षण के बाद सोमवार को नींव की खोदाई भी करा दी गई। दीपा सराय कई दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है। पुलिस के अनुसार, दीपा सराय मोहल्ला पूर्व में भी कई आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस क्षेत्र के कुछ लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। जिस स्थान को पुलिस चौकी के लिए चिन्हित किया गया है, वहां से अंतरराष्ट्रीय ऑटो लिफ्टर शारिक साठा का घर मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.