रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्तूबर माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले के 2,39,481 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 23 करोड़ 94 लाख 81 हजार रुपये (प्रति लाभुक 1,000 रुपये) ट्रांसफर किए गए हैं। योजना के तहत वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, निःशक्तजन, आदिम जनजाति, एचआईवी पीड़ित तथा ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग व्यक्तियों को पेंशन का लाभ दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से अनुरोध किया गया है कि जिन लाभुकों को भुगतान नहीं मिला है, वे अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से कराएं और संबंधित प्रखंड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराएं ताकि भविष्य में पेंशन का लाभ निरंतर मिलता रहे। अक्तूबर महीने में सर्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.