लखनऊ, अक्टूबर 17 -- दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम के लखनऊ रीजन से 950 बसों का निर्बाध संचालन किया जाएगा। डिपोवार बसों का आवंटन कर दिया गया है। वहीं 105 अतिरिक्त बसों को बैकअप के रूप में रखा जाएगा। जिससे किसी प्रकार की आपात स्थिति में इन बसों का संचालन तत्काल किया जा सके। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने 18 से 30 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर दिया गया है। 20 को दीपावली और 28 अक्टूबर को छठ पड़ रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में शनिवार से यात्री निकलना शुरू होंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग से 120, अवध कमता से 94, कैसरबाग से 276, रायरबेली से 158, हैदरगढ़ से 105, उपनगरीय से 10, बाराबंकी से 107 और आलमबाग से 80 बसों का आवंटन कर दिया गया है। इन सभी डिपो में अतिरिक्त बसें भी रहेंगी। लखनऊ से गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.