गिरडीह, अक्टूबर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दीपावली के पावन अवसर पर बच्चों के बीच कई विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। यह प्रतियोगिता रविवार को गिरिडीह ब्लॉक परिसर अंतर्गत मध्य विद्यालय में सामाजिक संस्था सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन के द्वारा बड़े उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए दीया सजावट, कलश सजावट एवं सूप डेकोरेशन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। हर बच्चे ने दीपों और पारंपरिक वस्तुओं को रंगों, फूलों, मोतियों और ग्लिटर जैसी सामग्री से सजाकर दीपावली के पारंपरिक उत्सव को एक नई पहचान दी। बच्चों की मेहनत और कलात्मकता ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय परंपरा, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना थ...