अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दीपों के पर्व दीपावली को लेकर अकबरपुर डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज ने दिवाली के त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार रोडवेज ने अलग-अलग रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में आसानी हो। इनमें अधिक यात्री आवागमन वाले रूट भी शामिल हैं। अकबरपुर डिपो कुल 106 बसों का संचालन करेगा। अकबरपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि नई रोडवेज बस से अलग-अलग रूट पर चलाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। दीपावली की तैयारी में रोडवेज प्रशासन जुटा हुआ है। दीपावली एक ऐसा त्यौहार है, जो परिवहन निगम के लिए बहुत अच्छा अवसर होता है। देश के अलग अलग हिस्सों से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.