मेरठ, अक्टूबर 23 -- मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति कर कर्मियों ने संकल्प पूरा किया है। कहा कि निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया तो छठ पूजा के बाद बड़ा आंदोलन होगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा बिजली कर्मियों ने दीपावली के दिन लगभग 395 मिलियन यूनिट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दीपावाली के पर्व पर निर्बाध रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति करने के अपने संकल्प को पूरा कर दिखाया। दीपावली के दिन अधिकतम 18981 मेगावॉट बिजली की मांग पूरी की गई और पूरे प्रदेश को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। कर्मचारी संगठन के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र दुबे ने बिजली अधिकारियों को बधाई दी। चेतावनी दी कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय वाप...