बदायूं, अक्टूबर 8 -- बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम और स्वावलंबी बनाना है। अभियान के दौरान दीपावली त्योहार पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय बदायूं पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा देश भर में चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अटल जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा पूरे देश में दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्...