बदायूं, अक्टूबर 8 -- बदायूं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा देश भर में चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अटल जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा देश में दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को सक्षम और स्वावलंबी बनाना है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, ...