अलीगढ़, अक्टूबर 22 -- लोधा, संवाददाता। रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह दुर्घटना हो गई। दीपावली पर दिल्ली से मैनपुरी स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दंपती की मौत हो गई। उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। पुलिस ने घायल बच्चों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मैनपुरी जिले के थाना विछुवा क्षेत्र के गांव बवीना निवासी 40 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र धर्म सिंह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। दीपावली पर परिवार के साथ गांव जाने के लिए मंगलवार सुबह दिल्ली से निकले थे। उनके साथ 38 वर्षीय पत्नी निशा, 14 वर्षीय पुत्री शहजल और 11 वर्षीय पुत्र धनराज भी बाइक पर सवार थे। जैसे ही वह रोरावर थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे...