मधुबनी, अक्टूबर 19 -- मधुबनी। दीपावली पर इस बार त्रिग्रही योग के साथ कई शुभ संयोग बनेंगे। इस दिन सर्वार्थसिद्ध योग, हंस महापुरुष योग, शनि वक्री योग, कलात्मक योग एवं बुधादित्य योग बन रहा है। इससे कई राशि वालों का भाग्योदय होगा। कार्तिक मास के अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त में लोग लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चना करेंगे। स्थिर लग्न में व्यापारी लक्ष्मी व गणेश की पूजा करेंगे। इसको लेकर अभी से लोग अपने घरों और दुकानों को सजाने में लगे हैं। रंग बिरंगे बल्बों से लोग घरों को सजा रहे थे। मधुबनी शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह त्रिग्रही योग ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार के दाता बुध और ग...