हापुड़, अक्टूबर 13 -- दीपावली पर जनपद के सभी अस्पतालों में 24 घंटे मरीजों को उपचार मिलेगा। इसके लिए सीएमओ ने अस्पतालों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं, जिले में एंबुलेंस सेवा भी अलर्ट रहेगी। दीपावली नजदीक है। ऐसे में त्योहारों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इंतजाम किए हैं। दीपावली के दिन 24 घंटे अस्पतालों में अलर्ट रहेगा। यहां जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ये मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करायेगी। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों में एंबुलेंस अलर्ट रहेंगी। जहां जरूरत पड़ेगी तुरंत एंबुलेंस भेज दी जाएंगी। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि दीपावली पर जिलेभर के सभी अस्पतालों में अलर्ट रहेगा। चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।...