बदायूं, अक्टूबर 22 -- दीपावली के अवसर पर नगर के प्राइवोट अपोलो अस्पताल में भीषण आग लग गई। दीपावली जलाते समय दीया से आग लगना कोई बता रहा है तो कोई शॉसर्किट से आग लगना बता रहा है। फिलहाल अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं है लेकिन घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड और पुलिस टीम ने एक घंटे में जैसे-तैसे काबू पाया है। अग्निकांड से अस्पताल से लेकर आसपास कालोनियों तक भगदड़ जैसी स्थिति रही। नगर में बिल्सी रोड पर ग्राम गहोरा निवासी लोकेश यादव का अपोलो नाम से अस्पताल संचालित है। चुंकि दीपावली का त्योहार है, इसलिए अस्पताल में कोई मरीज भी नहीं था। लोकेश यादव परिवार साहित अस्पताल में दीपावली का पूजन करने आए। अभी वह घर भी नहीं पहुंचे होंगे कि अस्पताल में आग लगने की सूचना मिल गई। मंगलवार रात लगभग नौ बजे अस्पताल में से धुएं के गुब्बार उठने...