मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दीपावली और छठ के समय पैतृक गांव गए लोगों के बंद घरों का ताला तोड़कर करीब तीन करोड़ रुपये के गहनों की चोरी की गई। चोर बाजार के माहिर सोनारों के ये गहने गलाए जाने की आशंका है। इसको लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने शहरी इलाके के थानेदारों को कई बिंदुओं पर छानबीन का निर्देश दिया है। इसके लिए हिस्ट्री शीटर और संदिग्ध चरित्र के आभूषण व्यवसायियों के मोबाइल का कॉल का सीडीआर लेकर छानबीन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही विभिन्न जगहों पर हुई चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की तस्वीर पास-पड़ोस के जिलों की पुलिस ग्रुप में भी शेयर करने के लिए कहा है। आशंका है कि पर्व के मौके पर मुजफ्फरपुर में कई जिलों के चोर गिरोह वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचते हैं। फुटेज शेयर करने से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.