पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- दीपावली की धूम हर तरफ विद्यालयों में देखी जा रही है। नगर के सेंट जोसेफ विद्यालय में हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ दीपावली पर्व मनाया गया। इस दौरान एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीपों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। विभन्न कार्यक्रमों के ज़रिए बच्चों ने दीवाली का महत्व समझाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर, प्रधानाचार्या और सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें दीप नृत्य, नाट्य प्रस्तुति दीवाली खुशियों वाली, गीत ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा यूकेजी के बच्चों द्वारा श्री राम दरबार और मेरे घर राम आए है गीत पर नाट्य प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कक्षा चार के द्वारा दीपावली के अपूर्व ...