आगरा, नवम्बर 3 -- दीपावली के त्योहारी सीजन में कासगंज डिपो मालामाल हुआ है। डिपो 13 दिनों में 2.86 करोड़ रुपए से अधिक की आय अर्जित की है। जो बीते वर्ष के सापेक्ष 35.57 लाख की आय अधिक हुई है। बसों के फेरे बढ़ने से चालक-परिचालकों ने 6.13 लाख किलोमीटर बसों को चलाया है। इसके लिए चालक-परिचालकों को निगम प्रोत्साहन योजना देगा। शनिवार को एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दीपावली पर्व को लेकर 10 दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। चालक-परिचालकों को अधिक बस चलाने पर प्रोत्साहन योजना भी लागू की थी। निगम 18 से 30 अक्तूबर के बीच दीपावली त्योहारी सीजन में दो करोड़ 86 लाख 44 हजार रुपये की आय अर्जित की थी। गतवर्ष के सापेक्ष डिपो ने 35 लाख 57 हजार अधिक की आय की है। उन्होंने बताया निगम की सभी बसें लगभग 6 लाख 13 हजार किलोमीट...