गढ़वा, अक्टूबर 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। दीपावली को लेकर मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालयों में रविवार को जमकर खरीदारी हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक दीपावली को लेकर काफी उत्साह दिखा। गढ़वा शहर में मेन रोड से लेकर अंदर बाजार तक की दुकानों में रंगरोगन के साथ केले के पौधे एवं रंग-बिरंगे झालर-बत्ती से हुई सजावट से काफी आकर्षक दिखा। बिजली के रंगीन झालर, विभिन्न प्रकार के बल्ब, धीमी गति से जलने बुझने वाले लाइट, गमले के पौधे डिजाइन के लाइट भी बिक रहे हैं। महीने भर से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड या सदर एसडी॓एम की पहल से पर लोगों ने मिट्टी के बने दीयों की जमकर खरीदारी की। शहर में विभिन्न चौक चौराहों के अलावा टाऊन हॉल मैदान में मिट्टी के दिये के बिक रहे हैं। मिट्टी के गुल्लक, गवालिन, मछली, छोटी चकली सहित अन्य खिलौने भी लोगों ने खुब पसंद किये। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.