देवरिया, अक्टूबर 8 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। दीपों का पर्व दीपावली नजदीक आने लगी है। इसको देखते हुए जिले में पटाखा स्टोर होने लगा है। पटाखा बनाने व बेचने के लिए ऐसे तो 25 लोगों को लाइसेंस मिला है, लेकिन रामपुर कारखाना व महुआडीह थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बनाने व स्टोर करने का कार्य चल रहा है। हाल ही में पुलिस ने इसका पर्दाफाश भी किया है। बावजूद इसके जिला प्रशासन इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जल्द ही एसडीएम, सीओ व मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा जांच प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। दीपावली को त्योहार मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग अपने घरों को आते हैं। दीपावाली के दिन बड़े पैमाने पर लोग पटाखा फोड़ कर खुशी का इजहार करते हैं। त्योहार नजदीक आने लगा है। पटाखा बड़े पैमाने पर स्टोर होने लगे हैं। वैध के साथ अवैध भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.