बदायूं, नवम्बर 5 -- बिसौली। जनता रामलीला के रंग मंच पर संस्कार भारती ने अपने चतुर्थ उत्सव को भगवान राम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता के रूप में मनाया। अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नीरज साँई, हरीश गुप्ता ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संस्था कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भट्ट ने संस्था का ध्येयगीत पढ़ा। धर्मेंद्र यादव ने भगवान राम के भजने सुनाये। कक्षा नौ से स्नातक तक के शबरी वर्ग में दीपाली वार्ष्णेय ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय, नव्या पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच से आठ तक के गिलहरी वर्ग की देवकी देवी की छात्रा कनिष्का ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय, जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था अध्यक्ष डॉ.रूपेंद्र आर्य, रामलीला अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.