गढ़वा, अक्टूबर 1 -- रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्य बाजार मां काली युवा संघ के द्वारा मुख्य बाजार परिसर स्थित मां दुर्गा मंडप में मंगलवार को महाअष्टमी पर्व को लेकर दीपदान की गई। दीपदान के लिए छोटे बच्चों, बुजुर्ग महिलाएं, कुंवारी कन्याओं ने महाष्टमी का उपवास रखकर दीपदान किया। दीपदान में दुर्गा मंडप के पुजारी महंत बलराम पांडेय के द्वारा सभी को संकल्प कराई गई। शुभ मुहूर्त के समय संकल्प कराकर महिलाओं से दीपदान कराया गया। थाना मोड़ दुर्गा मंडप परिसर में महेंद्र ओझा ने मां की महाअष्टमी का दीप दान कराया। उसके अलावा सलैया दुर्गा मंडप, सेवाडीह दुर्गा मंडप, खरडीहा दुर्गा मंडप, रंका खुर्द दुर्गा मंडप, रबदा दुर्गा मंडप, गौरगाड़ा दुर्गा मंडप, हुरदाग दुर्गा मंडप, ऊंचरी दुर्गा मंडप सहित अन्य पंडालों में पंडित ने दीपदान कराया। दुर्गा मंडप परिसर में जगह के ...