वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी। माहेश्वरी परिषद वाराणसी की नई कार्यकारिणी का महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में चुनाव हुआ। इसमें दीपक माहेश्वरी अध्यक्ष और राकेश कचोलिया मंत्री चुने गए हैं। सुशील दाम्मनी कोषाध्यक्ष, अनिल झंवर उपाध्यक्ष, रमेश साबू संगठन मंत्री, मनीष सोमानी संयुक्त मंत्री, गौरव राठी प्रचारमंत्री, आलोक लड्ढा भंडार मंत्री, आलोक झंवर औषधालय मंत्री, गोविंद बजाज आय व्यय निरीक्षक चुने गए। निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर नेवर एवं सह अधिकारी संदीप चांडक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...