गोपालगंज, फरवरी 27 -- सिधवलिया एक संवाददाता। प्रखंड के सिधवलिया बाजार में गुरुवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। मौके पर दीपक कुमार सिंह को युवा बिहार प्रदेश सचिव तथा सम्राट रविकांत सिंह के युवा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजपूत करणी सेना अपनी संगठन की मजबूती में जुटी है। प्रखंड स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है। युवा समाज के लोगों की समस्याओं का निदान भी करेंगे। गरीब असहाय और दबे कुचले लोगों की मदद भी की जाएगी। दोनों के मनोनयन पर युवराज सुधीर सिंह, महिला बिहार प्रदेश अध्यक्ष रेणु सिंह, युवा प्रदेश महामंत्री नन्हे सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.