औरैया, अक्टूबर 27 -- आर्यनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को दीपकों की रोशनी से पूरा यज्ञ परिसर जगमगा उठा। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी विद्वान टोली के सान्निध्य में दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 6 बजे योग व्यायाम और ध्यान सत्र से हुआ, जिसे योगाचार्य रामलखन शुक्ला और प्रदीप गुप्ता ने संपन्न कराया। इसके बाद प्रात: 9 से 12 बजे तक यज्ञोपवीत, गुरुदीक्षा और पुंसवन सहित अन्य संस्कारों के साथ 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। याजकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां समर्पित कीं। टोलीनायक प्रमोद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा गायत्री उपासना, यज्ञ और संस्कारों से ही संभव है। संस्कारों के माध्यम से मानव जीवन अनगढ़ से सुगढ़ बनता है। सायंकाल दीप महायज्ञ का आयोजन हुआ, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.