मथुरा, फरवरी 12 -- भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई कई। भाजपा नेताओं ने डैंपियर नगर स्थित पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में भाजपा के मथुरा-वृंदावन महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव राजू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' का सिद्धांत दिया, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर केंद्रित है। भाजपा नेता राजेश सिंह पिंटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर साल इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, विजय शर्मा, हरिओम शर्मा, श्याम शर्मा, पार्षद हनुमान, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल आदि उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.